अलविदा 2022:- मार्च व अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

मार्च 2022

1 मार्च-

  • खारकीव। यूक्रेन में रूसी हमले के दौरान भारतीय छात्र नवीन की मौत हुई।

2 मार्च-

  • यूक्रेन में पंजाब के रहने वाले भारतीय छात्र चंदन जिंदल की ब्रेन स्ट्रोक के चलते मौत हो गई।

3 मार्च-

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 55.70 फीसदी मतदान हुआ।
  • कैपिटल हिल दंगे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर राष्टÑपति चुनाव के नतीजों को सत्यापित करने से कांग्रेस को रोकने का आरोप लगा।

4 मार्च-

  • चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान को मतांतरण विरोध बिल फाड़ने पर पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया।
  • मेलबर्न। स्पिन गेंदबाजी को नई परिभाषा देने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन हो गया।
  • भागलपुर। बिहार के भागलपुर में पटाखे बनाने वाले मकान में विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई।

5 मार्च-

  •  इंफाल : मणिपुर विधानसभा के दूसरे चरण में 76.62 फीसदी मतदान हुआ।

6 मार्च-

  • अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल के खासा स्थित हैडक्वार्टर की मैस में 144 बटालियन के जवान सतेप्पा एसके ने पानीपत निवासी हवलदार बलजिंदर कुमार, हवलदार राम विनोद (बिहार), हवलदार तोरस्कर डीएस (महाराष्ट्र) और हवलदार रतन सिंह (जम्मू कश्मीर) की अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
  • गुरुग्राम। ऑपरेशन गंगा के अंतिम चरण में यूक्रेन में फंसे 2135 भारतीय स्वदेश लौटे। इसके साथ ही केन्द्र सरकार कुल 15900 नागरिकों को सुरक्षित ले आई।

7 मार्च-

  • चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान का निलंबन वापिस लिया गया।

8 मार्च-

  • नई दिल्ली। यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
  • चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.77 लाख करोड़ रुपए का कर मुक्त बजट पेश किया।
  • मुंबई। महाराष्ट्र के दो वरिष्ठ मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबियों के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे।

9 मार्च-

  • नई दिल्ली। पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश (273 सीटें), उत्तराखंड (47), मणिपुर (32) और गोवा (20) में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर सरकारें बनाई। वहीं पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत प्राप्त किया।
  • नई दिल्ली। तकनीकी गड़बड़ी के चलते भारत की मिसाइल पाकिस्तानी सीमा के 124 किमी. अंदर जा गिरी।
    12 मार्च : नई दिल्ली। ईपीएफओ ने छह करोड़ कर्मचारियों को झटका देते हुए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 से घटाकर 8.1 फीसदी की जो कि 44 साल में सबसे कम है।
  • नई दिल्ली। दिल्ली के गोकलपुर की झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई।
  • चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 122 पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई।
  • गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने आॅनलाइन चाइनीज व अन्य एप से लोन लेने वालों को ब्लॅकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

14 मार्च-

  • चंडीगढ़। हरियाणा में अफसरों के ग्रुप ए और बी तथा कर्मचारियों के ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती में खिलाड़ियों को आरक्षण खत्म किया।
  • बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरिज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
  • मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

15 मार्च-

  • मास्को। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम के प्रतिबंधों से नाराज रूस ने अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडेन, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए।
  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किराएदार किसी मजबूरी के चलते किराया नहीं चुका पाता, तो इसे क्राइम नहीं माना जा सकता।

17 मार्च-

  • लॉस एंजिल्स। पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्की ने ‘मिस वर्ल्ड’ 2021 का खिताब अपने नाम किया।
  • गुरुग्राम। पूर्व अंतरराष्टÑीय टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और नामी फॉर्मूला-वन रेसर माइकल शूमाकर के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

20 मार्च-

  •  अंबाला शहर। महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय सद्दोपुर के सामने और दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ लगते मैदान में तीन हैंड ग्रेनेड, आइईडी और डेटोनेटर मिले।
  •  कीव। रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध के 25वें दिन आर्ट स्कूल पर बम गिराए, जिससे 400 लोग मलबे में दब गए।
  •  नई दिल्ली। ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया।

21 मार्च-

  • बीजिंग। चीन में 132 यात्रियों को लेकर जा रहा बोइंग 737 विमान गुआंग्शी की पहाड़ियों में क्रैश होने से सभी सवारों की मौत हो गई।
  • चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट सत्र में ऐलान किया कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होगी।

22 मार्च-

  • कोलकाता। बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रधान की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई।
  • नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि के बाद देश के कई शहरों में सिलेंडर 1000 रुपये के पार हो गया।

23 मार्च-

  • ब्रिसबेन। आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना तीसरा ग्रैंडस्लैम जीतने वाली स्टार खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने टेनिस से सन्यास ले लिया।
  • नई दिल्ली। भारत ने वस्तु निर्यात में रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 400 अरब डॉलर का लक्ष्य निर्धारित समयावधि से नौ दिन पहले ही प्राप्त कर लिया।
  • चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती का संशोधित रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें पहले बाहर हुए 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और पहले चयनित 19 अभ्यर्थी बाहर हो गए।

24 मार्च-

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने सभी मदरसों में राष्टÑगान
    अनिवार्य किया।
  • जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक करने कराने पर दोषियों की संपत्ति जब्त करने और दोषियों को 10 साल तक सजा व 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने के प्रावधान वाला विधेयक पारित किया गया।

25 मार्च-

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो उप मुख्यमंत्रियों और 50 मंत्रियों के साथ दूसरी बार राज्य की कमान संभाली।

27 मार्च-

  • बासेल। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्वि ओपन सुपर 300 के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर खिताब जीता।
  • चंडीगढ़। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि चंडीगढ़ में कर्मियों पर एक अप्रैल से केन्द्रीय सेवा नियम लागू होंगे।

28 मार्च-

  • कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम जिले के बोगटूई में हुई हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों में जमकर मारपीट हुई।
  • नई दिल्ली। तत्कालीन राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत और करनाल के डॉ. मोती लाल मदन को पद्मश्री अवार्ड व कई अन्य हस्तियों को पदम पुरस्कार से सम्मानित किया।

29 मार्च-

  • नई दिल्ली। असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा।

30 मार्च-

  • भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं हिन्दी का पेपर शुरू होने के 15 मिनट बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।
  • नई दिल्ली। केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा।
  • हिसार। राखी गढ़ी में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदें को तीन हजार साल पुरानी र्इंटों की दीवार मिली।

31 मार्च-

  • चंडीगढ़। हरियाणा में खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण खत्म करने पर सियासी घमासान मचने के चलते हरियाणा सरकार ने तृतीय श्रेणी की नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण बहाल किया।
  • नई दिल्ली। असम, नागालैंड और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफस्पा) को हटाने का ऐलान किया।

अप्रैल 2022

1 अप्रैल-

  • चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर पूर्ण रूप से पंजाब का हक जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब को सौंपने का प्रस्ताव पेश किया। इसके साथ ही केन्द्रीय नियम लागू करने के खिलाफ भी प्रस्ताव पेश किया। जिसे भाजपा को छोड़ अन्य सभी पार्टियों ने समर्थन करते हुए पारित कर दिया।

2 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। भारत ने आस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया। इसे इंडिया-आस्ट्रेलिया इकोनामिक को-आॅपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट नाम दिया गया।
  • नई दिल्ली। हरियाणा में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता खत्म की गई।

3 अप्रैल-

  • इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असैंबली में विश्वास मत से पहले ही राष्टÑपति से सदन भंग करने की सिफारिश की।
  • क्राइस्टचर्च। आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 71 रन से हराकर खिताब जीता।

4 अप्रैल-

  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रास टेलर ने अंतरराष्टÑीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की।
  • मियाबी। स्पेन के 14वीं वरियता प्राप्त कार्लोस अलकराज ने नार्वे के कैस्पर रूड को फाइनल में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता। वे खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
  • लॉस एंजिल्स। भारतीय गीतकार व संगीतकार रिकी केज को ‘डिवाइस टाइड्स’ म्यूजिक एलबम, सर्वोत्तम बाल एलबम वर्ग में ‘कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए फाल्गुनी शाह और भारतीय-अमेरिकी प्रोड्यूसर जोसेफ पटेल को सर्वोत्तम संगीत फिल्म के लिए ग्रैमी-2022 पुरस्कार दिया गया।
  • नई दिल्ली। विनय मोहन क्वात्रा को देश का विदेश सचिव नियुक्त किया गया।

5 अप्रैल-

  • चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राजधानी चंडीगढ़ पर अपना दावा नहीं छोड़ेगी। इसके साथ ही एसवाईएल नहर का निर्माण कराने के लिए केन्द्र व पंजाब सरकारों पर दबाव बनाएगी और अपने हिस्से के हिन्दी भाषी क्षेत्र को दिलाने की केन्द्र से मांग करेगी। हरियाणा सरकार चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अपने राज्य के अधिकारियों की हिस्सेदारी भी बढ़ाने के हक में है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पूर्णकालिक सदस्यों की नियुक्त का विरोध करते हुए हरियाणा चाहता है कि बोर्ड में उसकी भागीदारी बरकरार रहनी चाहिए। इन प्रस्तावों को हरियाणा विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
  • मुंबई। 1039 करोड़ के पात्रा चॉल एफएसआई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी और राउत के दो सहयोगियों की 11.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अस्थाई रूप से जब्त की।

6 अप्रैल-

  • फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाला मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने सतबीरा एंड सतबीरा फर्म के मालिक निगम के ठेकेदार और घोटाले के मुख्य आरोपित सतबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
  • करनाल। गाँव कमालपुर रोडान में दुकान से सामान लेने गए बच्चे जस का शव पड़ोसी की छत पर मिला।

7 अप्रैल-

  • इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असैंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्टÑ मानवाधिकार परिषद से रूस को निलंबित कर दिया गया।

8 अप्रैल-

  • रोहतक। सेक्टर एक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने पहुंचे कर्मचारियों से हथियारबंद बदमाशों ने 2.62 करोड़ रुपये लूट लिए।
  • नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट नारी कांट्रैक्टर के सिर से डॉक्टरों ने 60 साल पहले लगी प्लेट निकाली। दरअसल 1962 में वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें कैरेबियाई गेंदबाज चार्ली गिफिथ की गेंद लगी थी, जिससे वो छह दिन बेहोश रहे थे और उस वक्त डॉक्टरों ने उनके दिमाग में ये प्लेट लगाई थी।

9 अप्रैल-

  • इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी ड्रामे के बाद इमरान खान सरकार विश्वास मत हार गई और शाहबाज शरीफ के हाथ सत्ता की चाबी आई।

10 अप्रैल-

मेलबर्न। फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकलर्क ने फार्मूला वन आस्ट्रेलियन ग्रांप्रि रेस जीती।

  • काइरो। सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले काइरो के उमर हेगाजी ने एक ही सांस में 185 फीट और चार इंच पानी के अंदर और फिर फिन का उपयोग करके 251 फीट और सात इंच पानी के अंदर तैरकर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए।

11 अप्रैल-

  • ह्यूस्टन। इस्लामाबाद। शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने।
  • रेली ओपेल्का ने अमेरिका के अपने साथी जान इस्नर को हराकर अमेरिकी क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  • नई दिल्ली। देश में निर्मित डोर्नियर 228 विमान ने अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान भरी।

12 अप्रैल-

  • न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में कंस्ट्रक्शन वर्कर की ड्रेस पहने हमलावर ने ब्रूकलिन के सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ने घोषणा की कि अब छात्र एक ही विश्वविद्यालय से या अलग-अलग विश्वविद्यालयों से एक साथ दो कोर्स कर सकते हैं। इनमें एक फिजीकल और दूसरा आॅनलाइन होगा।

13 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट के 90 पायलटों के बोइंग 737-मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगाई।
  • नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीन की मोबाइल उत्पादक कंपनी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन को पूछताछ के लिए तलब किया।

14 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से ईडी ने कथित रेत खनन मामले में छह घंटे पूछताछ की।

16 अप्रैल- 

  • कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर मारियापोल पर कब्जा किया।

17 अप्रैल-

  • भोपाल। हरियाणा ने 12वीं हॉकी इंडिया राष्टÑीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में तमिलनाडू को हराकर खिताब जीता।
  • मौंटे कार्लो। विश्व के पाँचवें नंबर के खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने फाइनल में एलेजांदों डेविडोविक फोकिना को हराकर मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • पानीपत। गाँव हथवाला में कुश्ती का अभ्यास करने गई राष्टÑीय महिला पहलवान तनिष्का की यमुना में डूबने से मौत हो गई।

18 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के अगले सेना प्रमुख घोषित हुए।
  • गुरुग्राम। बेखौफ बदमाशों ने सुभाष चौक के पास मारुति कंपनी के शोरूम के सामने कैश कलेक्शन वैन से लगभग एक करोड़ रुपये लूट लिए।
  • कास्टिला ला मंचा। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने 48वां ला रोडा इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता।

19 अप्रैल-

  • उकलाना (हिसार)। गाँव बुड्ढाखेड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मेनहाल से मोटर निकालने उतरे कर्मचारी सहित चार युवकों की मौत हो गई।

20 अप्रैल-

  • मुंबई। देश की समुद्री सीमा को अभेद बनाने के लिए मझगांव डाक शिपयार्ड्स ने प्रोजेक्ट 75 के तहत छह पनडुब्बियों में से अंतिम आईएनएस ‘वगशीर’ का जलावतरण किया।

21 अप्रैल- 

  • चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अशोक खेमका पैसे लेकर नियुक्तियां करने के आरोपों में घिरे।

23 अप्रैल-:

  • चरखी दादरी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने हरियाणा के जिला दादरी के गाँव इमलोटा में दबिश देकर 10 रुपए के नकली सिक्कों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।

24 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। भारत ने चीनी नागरिकों को जारी पर्यटन वीजा को निलंबित कर दिया।
  • बेलग्रेड। रूस के आंदे्र रुबलेव ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जाकोविक को हराकर सर्बिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया।
  • स्टुटगार्ट। शीर्ष खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने फाइनल में पोलैंड की अरिना सबालेंका को हराकर स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता।
  • अंताल्या। तीरंदाजी विश्व कप के चरण एक में तरुणदीप राय और रिद्धि फोर की मिकस्ड टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

25 अप्रैल-

  • बार्सिलोना। स्पेन के कार्लोस अलकराज ने पाब्लो कारेनो बुस्टा को हराकर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

26 अप्रैल-

  • भारत के दवा महानियंत्रक ने पाँच से 12 वर्ष के बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बेक्स और छह से 12 वर्ष के बच्चों के लिए को वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी।

27 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के विश्वस्त होडल हसनपुर से चार बार विधायक रहे उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
  • बेंगलुरू। भारोत्तोलक एन मारिया एमटी ने यहां खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की प्लस 87 किग्रा. वर्ग में 129 किग्रा. वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क राष्टÑीय रिकॉर्ड तोड़ा। जो पहले 128 किग्रा. के साथ मनप्रीत कौर के नाम था।

28 अप्रैल-

  • देश में बढ़ती असहिष्णुता का हवाला देकर 2019 में सरकारी सेवा छोड़ राजनीतिक पार्टी बनाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैजल फिर से सेवा में शामिल हुए।
  • नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू को भारतीय सेना का नया वाइस चीफ नियुक्त किया गया।

29 अप्रैल- 

  • नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से 90 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

30 अप्रैल-

  • नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय विदेशी मुद्रा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी इंडिया की 5551 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जब्त की।

यह भी पढ़ें:– अलविदा 2022:- जनवरी व फरवरी की प्रमुख घटनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।