अलविदा 2022:- जनवरी व फरवरी की प्रमुख घटनाएं

  • 1 जनवरी : कटड़ा। नववर्ष पर वैष्णो देवी पर भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
  • नई दिल्ली। एफसीआरए लाइसैंस के लिए नवीनीकरण का आवेदन नहीं आने के कारण 5789 एनजीओ का रजिस्ट्रेशन खत्म किया।
  • नई दिल्ली। राष्ट्रीय अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत की सबसे तेज महिला एथलीट तरनजीत कौर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के डोप टेस्ट में फेल हुई।
  • भिवानी। भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में पहाड़ दरकने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि पहाड़ के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्राले व डम्पर दब गए।

3 जनवरी : चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर नो मास्क, नो सर्विस, नो वैक्सीनेशन, नो एंट्री का नियम लागू हुआ।

  • नई दिल्ली। देश में 15 से 18 साल के किशोरों का कोरोना रोधी टीकाकरण शुरू हुआ।
  • लखीमपुर। लखीमपुर खीरी हिंसा कांड को सुनियोजित साजिश करार देते हुए एसआईटी ने सीजेएम की अदालत में आशीष मिश्रा के खिलाफ आरोप पत्र दाािल किया।

4 जनवरी : चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के कारण हरियाणा में वर्क फ्रॉम होम और 50 फीसदी कर्मियों के दफ्तर आने का नियम लागू हुआ।

5 जनवरी : बठिंडा। फिरोजपुर में 42750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला किसानों के प्रदर्शन के चलते पाक सीमा से मात्र 30 किमी. दूर हुसैनीवाला के रास्ते में 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा।

  • गुरुग्राम। फर्जी वोट मामले में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया सहित आठ आरोपियों पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप तय हुए।

6 जनवरी : ब्रिसबेन। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकाविच का वीजा आस्ट्रेलिया ने रद्द कर दिया।

7 जनवरी : मेलबर्न। ने चेक गणराज्य की रेनाटा वोराकोवा का वीजा रद्द करते हुए उन्हें रिफ्यूजी सैंटर में भेजा।

8 जनवरी : नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावों की घोषणा हुई।

  • चंडीगढ़। भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर बनी।

9 जनवरी : नई दिल्ली। 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की।

  • इंदौर। बुल्ली बाई ऐप के बाद दिल्ली पुलिस की इंटैलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आॅपरेशंस यूनिट ने सुल्ली डील्स मामले के मास्टरमाइंड ओमेकेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया।

10 जनवरी : कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. राघवेन्द्र तंवर को भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का अध्यक्ष बनाया गया।

  • यंगून। म्यंमार की नोबेल पुरस्कार विजेता स्टेट काउंसलर आंग सान सू की को बिना लाइसैंस वाले वॉकी टॉकी रखने सहित विभिन्न मामलों में चार साल की सजा सुनाई गई।

11 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिकी डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार एक सूअर का दिल इन्सान को लगाने में सफलता हासिल की।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तीन विधायकों बृजेश प्रजापति, भगवती सागर और रोशन लाल वर्मा के साथ भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
  • नई दिल्ली। भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का पोत से सफल परीक्षण-प्रक्षेपण किया।

12 जनवरी : महेंद्रगिरी (तमिलनाडु)। इसरो ने मिशन गगनयान के लिए क्रायोजैनिक इंजन का सफल परीक्षण किया।

  • यमुनानगर। आयकर विभाग के छापे में प्लाईवुड व्यापारी के घर छापेमारी में 1.90 करोड़ की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवर मिले।
  • रियाद। सऊदी अरब में ‘शिप्स आॅफ डेजर्ट’ ऊँट सौंदर्य स्पर्धा में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया।
  • गुवाहटी। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता लवलीना बरगोहाई असम पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक बनी।

13 जनवरी : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ट्रेनिंग सैंटर में सिविल वर्क के लिए टैंडर दिलाने के नाम पर तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों के संचालकों से 131 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में एसआईटी ने मुख्य आरोपी बीएसएफ के पूर्व डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव, उसकी पत्नी ममता यादव, बहन रितुराज यादव और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया।

  • यमुनानगर। बर्खास्त शिक्षकों द्वारा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास पर प्रभातफेरी लगाए जाने के मामले में 37 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई, जिनमें से 18 को सस्पेंड कर दिया गया।

14 जनवरी : दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आइईडी बम मिला।

16 जनवरी : सीबीआई ने गैस अथॉरिटी आॅफ इंडिया (गेल) के निदेशक (विपणन) ईएस रंगनाथन को 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • भारत के लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंग्लस के फाइनल में विश्व चैंपियन सिंगापुर के खिलाड़ी लोह कीन यू को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता।
  • होबार्ट : आॅस्ट्रेलिया ने पाँच टेस्ट मैचों की एशेज सीरिज में इंग्लैंड को 4-0 से हराया।

17 जनवरी : कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • चंडीगढ़। रेनू भाटिया हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त की गई।
  • पंचकूला। हरियाणा लोकसेवा आयोग में भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के आरोपित बर्खास्त एचसीएस अनिल नागर सहित आरोपियों के खिलाफ हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने आरोप पत्र दाखिल किया।
  • स्पेनिश सुपर कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराकर रीयल मैड्रिड
    ने खिताब जीता।

18 जनवरी: आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण अंबाला) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कैथल के एसडीएम अमरेंद्र सिंह मनैस को विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई।
  • ज्यूरिख। बायर्न म्यूनिख के फारवर्ड खिलाड़ी रोबर्ट लेवानदोवस्की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गए।
  • मेलबर्न। अंडर-19 विश्व कप के पूर्व विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद की बिग बैश टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय बने। वे मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम में शामिल थे।

19 जनवरी : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में अवैध बालू खनन के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में छापेमारी में तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के ठिकाने से 7.9 करोड़ रुपये सहित कुल 10.7 करोड़ रुपये बरामद किए।

  • हिसार। केन्द्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं को कोरोना से बचाने के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन का सफल परीक्षण किया।

20 जनवरी : हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार वर्मा को नया कुलपति नियुक्त किया गया।

21 जनवरी : यमुनानगर। यमुनानगर के आदिबद्री से शुरू होकर कुरुक्षेत्र, पेहोवा, हिसार और राखीगढ़ी के रास्ते राजस्थान होते हुए अरब सागर में विलीन होने वाली सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल और हरियाणा सरकार के बीच सिरमौर में आदिबद्री बांध बनाने पर समझौता हुआ।

  • नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 हजार 254 नए मामले दर्ज किए गए।
  • लंदन। इंग्लैंड में कोरोना संबंधी सभी बंदिशों को हटाया गया।
  • मयामी। अमेरिका के मयामी से लंदन जा रही फ्लाइट में महिला द्वारा मास्क न पहनने पर विमान बीच रास्ते से लौट आया। विमान में 129 यात्री और 14 क्रूम मैंबर सवार थे।

22 जनवरी : नई दिल्ली। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का 50 साल बाद समारोहपूर्वक राष्टÑीय युद्ध स्मारक में विलय हुआ। यह ज्योति देश के वीर जवानों की शहादत की प्रतीक है।

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए कहा कि यदि किसी हिन्दू व्यक्ति की बगैर वसीयत किए मृत्यु हो जाती है तो उसकी स्वअर्जित व अन्य संपत्तियों में उसकी बेटियों को हक मिलेगा।
  • मयूरभंज। केन्द्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू के खिलाफ ओडिशा सरकार के दो अधिकारियों से कथित मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ।

23 जनवरी : चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट हैक हुए।

  • पीवी सिंधू ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हमवतन मालविका बंसोड को हराकर खिताब जीता।
  • दुबई। आईसीसी ने पाकिस्तानी विकेटकीपर मुहम्मद रिजवान को बेस्ट पुरुष क्रिकेटर और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को साल की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला क्रिकेटर चुना गया।

24 जनवरी : इस्लामाबाद। न्यायमूर्ति आयशा मलिक ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

  • आईसीसी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया।

25 जनवरी : सीडीएस जनरल बिपिन रावत, कल्याण सिंह, गुलाम नबी आजाद और राधेश्याम खेमा को पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री अवार्डों की घोषणा की गई।

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों का मतदाताओं को रिझाने के लिए सार्वजनिक कोष से अतार्किक मुफ्त उपहारों का वादा एक गंभीर मुद्दा है।

26 जनवरी : नई दिल्ली। रेलवे ने अभ्यर्थियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी और लेवल-1 की परीक्षा को स्थगित कर दिया।

27 जनवरी : इटानगर। एलएसी से अगवा हुए अरुणाचल प्रदेश के 17 साल के मिराम तारोन को चीनी सेना ने वापस लौटाया।

  • ऊना। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • नई दिल्ली। एयर इंडिया 69 साल के बाद अपने संस्थापक टाटा समूह की हो गई।

28 जनवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी को प्रोन्नति में आरक्षण पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण के लिए क्वांटीफेबल (परिमाण या मात्रा के) आंकड़े जुटाने में कैडर को एक यूनिट माना जाना चाहिए न कि संपूर्ण सेवा को।

  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया।

29 जनवरी : ऐतिहासिक विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान आसमान में 1000 ड्रोन की रोशनी ने देश की आजादी के 75 साल को दर्शाती शानदार तस्वीर उकेरी।

  • मेलबर्न। विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी की एश्ले बार्टी ने फाइनल में अमेरिका की डेनियल कोलिंस को हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीता।

30. मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में रूस के डनियल मेदवेदेव को हराकर राफेल नडाल ने अपने करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

  • कटक। रोहतक की बेटी उन्नति हुड्डा ने ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीता। वहीं गैर वरीयता प्राप्त किरण जार्ज ने पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता।
  • तेहरान। ईरान के मैग्नेट मैन नाम से प्रसिद्ध अबोलफजल साबर मोख्तारी ने शरीर पर एक साथ 85 चम्मच बैलेंस करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस कारनामे को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

31 जनवरी : सोनीपत। सोनीपत पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगारों पंजाब के तरनतारन निवासी रवि, उसकी पत्नी दीप कौर और चंडीगढ़ के कणभ को गिरफ्तार किया।

फरवरी 2022

1 फरवरी : नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का नौंवा बजट पेश करते हुए इसी साल डिजिटल मुद्रा लाने का ऐलान किया।
ये बजट कुल 39.45 लाख करोड़ का रहा।

2 फरवरी। नई दिल्ली। दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने केन्द्र सरकार को 12 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके जायकोव-डी की आपूर्ति शुरू की।

  • इस्लामाबाद। जस्टिस उमर अता बंदियाल पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के 29वें प्रधान न्यायाधीश बने।
  • बीजिंग। चीन ने पूर्वी लद्दाख के गलवान में जून 2020 की झड़प में घायल अपने अफसर को विंटर ओलंपिक की मशाल दौड़ में शामिल किया। जिसे भारत को उकसाने वाले कदम के तौर पर देखा गया।

3 फरवरी : नई दिल्ली। भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की।

  • चंडीगढ़। हरियाणा में रोजगार गारंटी कानून पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
  • पंचकूला। हरियाणा पुलिस में सिपाही बनने को फर्जी अभ्यर्थियों से परीक्षाएं दिलाने वाले 84 अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
  • वॉशिंगटन। अमेरिकी कमांडो से घिरने के बाद सीरिया के आत्ममेह शहर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना खलीफा अबू इब्राहिम (45) ने परिवार की महिलाओं को बच्चों के साथ खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया। उसके ऊपर करीब 75 करोड़ का इनाम घोषित था।

4 फरवरी : करनाल। फतेहाबाद, अंबाला और कुरुक्षेत्र के बाद करनाल में फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। इस केस में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

5 फरवरी : नई दिल्ली। कप्तान यश ढुल की अगुवाई में राज बावा के हरफनमौल प्रदर्शन (पाँच विकेट और 35 रन) की बदौलत भारत ने रिकार्ड पाँचवीं बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता।

6 फरवरी : मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

7 फरवरी : सोनीपत। हरियाणवीं गायिका सरिता चौधरी (56) अपने सैक्टर-15 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में मृत मिली।

  • हाँसी। तारक मेहता का उलटा चश्मा में बबीता के रूप में अभिनय करने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद जमानत मिली। उन पर अनुसूचित जाति पर टिप्पणी को लेकर केस दर्ज किया गया था।

8 फरवरी : गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए इंडियन मुजाहिदीन की ओर से 2008 में अहमदाबाद में किए गए सीरियल ब्लास्ट केस में विशेष मकोका अदालत ने 49 आरोपितों को दोषी करार दिया, 26 जुलाई 2008 को हुए इन धमाकों में 56 लोगों की जान गई थी।

  • नई दिल्ली। महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

9 फरवरी : चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे एचसीएस सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उपसचिव नियुक्त किया गया।

  • तिरुअनंतपुरम। केरल के पलक्कड़ जिले के मलमपुझा में एक पहाड़ी की दरार में दो दिन से फंसे पर्वतारोही युवक बाबू (23) को सेना के बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

10 फरवरी : लखीमपुर खीरी हिंसा में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी।

  • बेंगलुरु। हिजाब मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामला सुलझने तक शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के धार्मिक कपड़ा पहनने पर रोक लगाई।
  • उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में 60.17 फीसदी मतदान हुआ।

11 फरवरी : अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज को एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया।

  • गुरुग्राम। चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में हुए हादसे में मलबे में दबे इंडियन रेलवे सर्विस के अधिकारी व सैंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव को 16 घंटे बाद मलब से सुरक्षित निकाला गया।
  • चंडीगढ़। तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए जीटी रोड व रेलवे ट्रैक जाम करने के चलते किसानों पर दर्ज हुए 82 मुकदमे हरियाणा सरकार ने वापस लिए।
  • जमशेदपुर। एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

12 फरवरी : मुंबई। बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया।

  • नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने देशभर में फैले ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • सोपोर। कश्मीर पुलिस ने अलबद्र से जुड़े चार आतंकियों वारिस तांत्रे, अमीर सुल्तान वानी, तारिक अहमद भट और अशरफ नजी भट को हथियार और गोला बारूद सहित गिरफ्तार किया।

14 फरवरी : देश के लिए खतरा बने चीन के 54 और एप पर केन्द्र सरकार ने रोक लगाई। इससे पूर्व लद्दाख में टकराव के बाद 2020 में 267 एप बैन किए गए थे।

  • उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत और उत्तराखंड में 65.10% व गोवा में 78.94 फीसदी मतदान हुआ।
  • श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने धरती पर निगरानी करने वाले सेटेलाइट ईओएस-04 और दो छोटे सेटेलाइट सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किए।

15 फरवरी : रांची। चारा घोटाले के पाँचवें केस में भी बिहार के पूर्व सीएम एवं पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया।

  • खरखोदा (सोनीपत)। लाल किला हिंसा प्रकरण के बाद चर्चा में आए दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई।
  • चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, निशानेबाज मनु भाकर सहित 41 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड का ऐलान किया।

16 फरवरी : मुंबई। डिस्को किंग के नाम से विख्यात बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटरसाइकिल पर चार साल से कम उम्र के बच्चों को ले जाते वक्त 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज नहीं चलाने और बच्चों के लिए हेलमेट और सुरक्षा बेल्ट को अनिवार्य किया।
  • नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जनपथ स्थित आवास में कार सवार एक व्यक्ति शांतनु रेड्डी (43) ने जबरन घुसने की कोशिश की।

17 फरवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में निजी संस्थानों की 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन की नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों को 75 फीसदी रोजगार देने वाले कानून से रोक हटाई।

  • कोलकाता। बीते जमाने के दिग्गज फुटबालर सुरजीत सेनगुप्ता का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

18 फरवरी : नई दिल्ली। 14 साल पहले सीरियल ब्लास्ट से गुजरात के अहमदाबाद शहर को दहलाने वाले 38 दोषियों को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। वहीं 11 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

  • कोलकाता। बिहार के युवा क्रिकेटर शकीबुल गनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पदार्पण मैच में तिहरा शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

19 फरवरी : सोनीपत। पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सूचना पर सोनीपत पुलिस ने खालिस्तानी संगठनों से जुड़कर देशद्रोही गतिविधियों में शामिल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनसे एक एके 47, चार पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल और 56 कारतूस बरामद हुए।

20 फरवरी : कोलकाता। भारत क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 सीरिज 3-0 से जीती।

  • दुबई। लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को हराकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप में सिंगल्स का खिताब जीता।
  • चंडीगढ़/लखनऊ। पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान में 68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 61.61 फीसदी मतदान हुआ।

21 फरवरी : मास्को। रूस के राष्टÑपति ब्लादिमिर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक व लुहंस्क को अलग देश की मान्यता दी।

  • शिमोगा। कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या के बाद हिंसा भड़क गई।
  • औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 12 से 18 साल के आयुवर्ग के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 टीके कोर्बेवैक्स को सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दी।

22 फरवरी : मास्को। रूस के राष्टÑपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपनी सेना भेजी। विरोध में अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने लगाए प्रतिबंध।

  • सोनीपत। कंप्यूटर हैक कर पेपर साल्व करवाने के मामले में एसटीएफ ने सीबीआई के एक निलंबित क्लर्क को गिरफ्तार किया।

23 फरवरी : मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ने) भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में राकांपा नेता और महाराष्टÑ के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया।

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथ चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर 59.67 फीसदी मतदान हुआ।
  • कीव। रूस की सेना यूक्रेन के डोनेत्सक व लुहंस्क शहर में घुसी।

24 फरवरी: कीव। रूस की सेनाओं ने जमीनी, हवाई और समुद्री रास्ते से यूक्रेन पर भीषण हमला किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

25 फरवरी : नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे 16 हजार भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया।

  • नई दिल्ली। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में को-लोकेशन घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने एक्सचेंज के पूर्व ग्रुप आॅपरेटिंग आॅफिसर आनंद सुब्रमणियम को गिरफ्तार किया।
  • बेंगलुरु। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के रोमांचक फाइनल में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को हराकर दबंग दिल्ली ने खिताब जीता।

26 फरवरी : न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्रीय में रूस के खिलाफ मतदान में भारत ने भाग नहीं लिया।

  • कीव। यूक्रेन पर रूसी हमले में 198 लोगों की मौत हो गई।
  • धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को टी-20 सीरिज में 3-0 से हराया।
  • जम्मू। भारत की सादिया तारिक ने रूस के मास्को में वुशू स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

27 फरवरी : अकापुल्को। स्पेन के नडाल ने ब्रिटेन के कैमरून नूरी को हराकर मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स वर्ग का खिताब जीता। यह उनका 91वां एटीपी खिताब रहा।

  • भिवानी। बुल्गारिया में स्ट्रेंडजा कप के फाइनल में इटली के मुक्केबाज इरिका को 48 किग्रा. भार वर्ग में 5-0 से हराकर भिवानी की बेटी नीतू घनघस ने गोल्ड मैडल जीता।
  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण में 55.98 फीसदी मतदान हुआ।

28 फरवरी : मास्को। परमाण हमले के खतरे के बीच रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हुई।

  • थाईलैंड में बैठकर भारत में अपना गैंग चला रहे गैंगस्टर विरेन्द्र प्रताप उर्फ काला राणा को भारत लाया गया।
  • नई दिल्ली। माध्वी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन बनाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।