How To Improve Your Eyesight: एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच रोज खाएं, आंखों की रोशनी बढ़ाये, और चश्मा भी हटाएं

How To Improve Your Eyesight
How To Improve Your Eyesight: एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच रोज खाएं, आंखों की रोशनी बढ़ाये, और चश्मा भी हटाएं

Ankho ki roshni badhane ke gharelu upay:अगर आपकी आंखों से धुंधला दिखाई देना शुरू हो गया है, तो आपको अभी से इसका कारगर उपाय ढूंढ लेना चाहिए, वरना आपकी आंखों पर पावर वाला मोटा चश्मा चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेमेडी लाएं हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हो, साथ ही अगर आपको मोतियाबिंद की बीमारी है तो इस रेमेडी के इस्तेमाल से आपकी वो समस्या भी दूर हो जाएंगी। बस आपको एक गिलास दूध के साथ इसका सेवन करना है। ध्यान रहे कि इस रेमेडी से आपको एक दो दिन में आराम नहीं मिलेगा बल्कि आपको इसे कुछ दिन खाना होगा। तो आइए जानते हैं इस रेमेडी को बनाने के लिए क्या क्या सामग्री चाहिए और कैसे ये तैयार होगी।

Weight Loss Papaya: अगर आपको वजन करना है कम तो रोज खाइए पपीता, हफ्ते भर में मिलेगा रिजल्ट

How To Improve Your Eyesight
How To Improve Your Eyesight: एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच रोज खाएं, आंखों की रोशनी बढ़ाये, और चश्मा भी हटाएं

सामग्री | How To Improve Your Eyesight

  • सफेद मिर्च, 10 ग्राम
  • धागे वाली मिश्री, 300 ग्राम
  • मोटी सौंफ, 150 ग्राम
  • बादाम, 150 ग्राम

White pepper ( सफेद मिर्च ): सफेद गोल मिर्च आंखों के लिए रामबाण होती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई विटामिन पाए जाते हैं, जो आंख संबंधी समस्याओं को दूर करके आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं।

Amla Juice Benefits: खाली पेट आंवला जूस पीने के चमत्कारी फायदे

Mishri (मिश्री): मिश्री भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। दरअसल मिश्री में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की दृष्टि को बढ़ाने में मदद करता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मिश्री खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आयुर्वेद में भी इसे काफी गुणकारी बताया गया है। क्योंकि यहां चीनी की तरह रिफाइंड नहीं होती और प्राकृतिक मीठास से भरी होती है।

Fennel seeds(सौंफ): सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। सौंफ मोतियाबिंद की समस्या को भी दूर करती है।

White Hair Home Remedies: इन चीजों के इस्तेमाल के परिणाम हैं निराले सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बाल होंगे नेचुरल काले

Almonds (बादाम): आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है। बादाम में हेल्दी टिशू को टारगेट करने वाले अस्थिर अणुओं से आंखों को बचाते हैं।

रेमेडी तैयार करने की विधि?

इस रेमेडी को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले मिश्री, बादाम, सफेद मिर्च, सौंफ सभी को मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें और इस पाउडर को एक शीशी में स्टोर करकें रख लेंं। इस रेमेडी से आपको बहुत फायदा होगा और अगर आपको चश्मा लगा हुआ है तो वो भी उतर जाएगा।

कैसे करें इसका सेवन?

आपको एक गिलास गुनगुना दूध लेना है, फिर एक चम्मच इस पाउडर को चबाकर खाएं और फिर दूध पी लें, वहीं अगर आप इस पाउडर को चबाकर नहीं खा सकते तो आप इसे दूध में घोलकर भी पी सकते हैं। आप इसका सेवन रात को खाना खाने के बाद करें। इसे आप खुद भी खा सकते हैं और बच्चों को भी दे सकते हैं।

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।