White Hair Home Remedies: इन चीजों के इस्तेमाल के परिणाम हैं निराले सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बाल होंगे नेचुरल काले

White Hair Home remedies
White Hair Home Remedies: इन चीजों के इस्तेमाल के परिणाम हैं निराले सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बाल होंगे नेचुरल काले

Homemade Hair Oil: आजकल गलत खानपान एवं अनियमित दिनचर्या के कारण बालों का सफेद होना एक आम बात है। इससे जवान ही नहीं बल्कि बच्चे भी अछूते नहीं रहे हैं। वैसे तो बाल बढ़ती उम्र के साथ-साथ ढल जाते थे लेकिन आज लोगों की लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण तेजी से सफेद हो रहे हैं। लोग अपने इन सफेद बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, बाजार से कई तरह के हेयर कलर और डाई खरीदते हैं। White Hair Home Remedies

लेकिन क्या होता है कि इनको लगाने से बालों को फायदा तो कुछ होता ही नहीं बल्कि नुकसान ही नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल लोगों को सूट नहीं करते और यह बालों को डैमेज भी कर देते हैं। कुछ लोग तो शौकिया तौर पर इन कलर्स को इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन फिर इन्हें लगाना उनकी मजबूरी बन जाता है। क्योंकि इनको लगाने के बाद काले बाल भी सफेद होने शुरू हो जाते हैं। इस डर से बहुत से लोग तो इन बाजारू हेयर कलर्स और डाई का इस्तेमाल करने से बचते रहते हैं। कुछ लोग तो सोचते हैं कि बाल जैसे ही वैसे ही सही हैं कहीं कलर्स वगैरह लगाने से बाल और भी खराब ना हो जाएं। अगर आप अपने सफेद बालों को लेकर परेशान रहते हैं और अपने बालों को नेचुरली घना काला करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से घना काला कर सकेंगे।

Gray/White Hair Remedy: सफेद बालों को करें जड़ से काला ये तेल, बाल झड़ने की समस्या भी होगी खत्म

White Hair Home remedies
White Hair Home Remedies: इन चीजों के इस्तेमाल के परिणाम हैं निराले सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बाल होंगे नेचुरल काले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों का तेल अपने आप में एक प्राकृतिक औषधि है। यह बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह बालों के लिए पौषक तत्त्वों से भरपूर होता है। जोकि बालों को काला, घना, लंबा और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह प्राचीन काल से ही उपयोग में लिया जाता रहा है। हमारे बड़े-बुजुर्गो ने इसी तेल का इस्तेमाल किया है जिनके बाल इतने मजबूत, घने और काले होते थे कि देखते ही बनते थे। अगर आप इस तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगाएंगे तो यह तेल इतना असरदायी हो जाएगा कि ये आपके बालों को नेचुरली तौर पर काला करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। आइए इस तेल को बनाने का तरीका जानते हैं।

How to Get Rid of Spectacles Naturally: ये हैं आंखों से चश्मा हटाने के 15 अचूक और आसान उपाय

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी सरसों का तेल चाहिए। फिर एलोवेरा की एक पत्ती, मुट्ठी भर एलोवेरा, 2 प्याज मीडियम साइज की, एक मुट्ठी करी पत्ता, 1 चम्मच कलौंजी चाहिए ले लीजिए। अब आपको क्या करना है कि इस तेल को बनाने के लिए एक लोहे की कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें सभी चीजों को मिक्स करके 10-15 मिनट के लिए गर्म होने दें। फिर उसको लोहे की कढ़ाही में ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद तेल को छान लें। अब आप इस तेल का बालों की जड़ों और स्कैल्प पर प्रयोग कर सकते हैं।

इसे अच्छे से धीरे-धीरे अपने बालों पर मसाज करें। बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छे से लगाकर छोड़ दें। आप यह तेल रातभर के लिए भी लगाकर छोड़ सकते हैं। अगर समय नहीं है तो फिर 2 घंटे बाद बालों को धो सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आपके बाल काले, घने और मजबूत होंगे। अगर आपको इस तेल का बेहतरीन परिणाम चाहिएं तो आप इस तेल का इस्तेमाल एक सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनो में आपके बाल घने, नेचुरल काले और मजबूत बन जाएंगे।

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर्स से परामर्श ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।