हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Arrested: 5.30 करोड़ की हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

    arrested

    आरोपी को तीन दिन की हिरासत में भेजा (Arrested)

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। जिले के झांझ कलां गांव के निकट एक किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ (Arrested)  पकड़े गए एक आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश अदालत ने दिया है। पुलिस ने बताया कि बलविंद्र को सदर थाना पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

    पुलिस के अनुसार विशेष कार्य बल (एसटीएफ), रोहतक को सूचना मिली थी कि एक अर्टिगा गाड़ी में हेरोइन दिल्ली से नरवाना ले जाई जा रही है। पुलिस ने झांझ कलां के निकट गाड़ी को रुकवा लिया। तलाशी लिए जाने पर एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद चालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।