Punjab
युवक पर सुए से हमला, गंभीर
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। आर्य नगर थाना के अंतर्गत छोटूराम चौक पर मामुली कहासुनी को लेकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक युवक पर सुए से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी सागर ने बताया कि वह दिल्ली में मेडिसियन मार्केट में काम करता है।
जब वह छोटूराम चौक पर किसी काम से गया था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर लोहे की रॉड व सुए से हमला कर कर दिया, जिससे सागर लहुलूहान होकर वहीं सड़क पर गिर गया और हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों द्वारा सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
About The Author