हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश शर्मसार: थूकन...

    शर्मसार: थूकने पर युवक को टोका तो उसने ने मार दिए पड़ोसी के पाले गये 11 कबूतर

    Pigeons Killed

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    बागपत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बागपत में मानवता को शर्मसार कर देने का ऐसा मामला सामने आया है जहां घर के आगे थूकने पर टोके जाने के बाद प्रतिशोध में एक युवक ने पडोसी के पाले गये 11 बेजुबान कबूतरों को मौत के घाट उतार दिया। बागपत के पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक साथ 11 कबूतरों को मारे जाने की इस घटना के पीछे महज छोटी सी बात थी। उन्होंने बतायाक घटना शहर कोतवाली इलाके के देशराज मोहल्ला निवासी धर्मपाल ने कबूतर पाल रखे है।

    उसके घर के बाहर पड़ोसी राहुल ने थूक दिया था और धर्मपाल का इतना कसूर था कि उसने ऐसा करने से उसे रोका तो आपस में कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बताया गया कि राहुल ने धर्मपाल के कबूतरों को मारने की धमकी देते हुए उसके मकान की छत पर चढ़ गया और उसके पाले गये 11 कबूतरों की ईंटों से निर्मम हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि कबूतर पालक धर्मपाल की तरहरी पर आरोपी राहुल के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।