हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यस बैंक के जम...

    यस बैंक के जमाकर्ता भयभीत न हों, हितों का पूरा ध्यान: सुब्रमण्यम

    Yes bank

    Yes Bank | मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने दिया आश्वासन

    नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को (Yes Bank)यस बैंक के जमाकतार्ओं से भयभीत नहीं होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। श्री सुब्रमण्यम ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिजर्व बैंक यस बैंक के पुनर्गठन के लिए जल्द ही एक योजना लाएगा।

    उन्होंने यस बैंक(Yes Bank) के जमाकतार्ओं से कहा कि वह किसी प्रकार से भयभीत नहीं हो और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं यस बैंक के सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका धन सुरक्षित रहेगा और उन्हें किसी प्रकार से चिंतित होने की जरुरत नहीं है। रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है और यस बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

    केंद्रीय बैंक यस बैंक को उबारने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा

    • यस बैंक घटनाक्रम को देखते हुए आज देश के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया।
    • सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह नीचे आए ।
    • अपराह्न के कारोबार में सेंसेक्स करीब एक हजार अंक और निफ्टी भी लगभग 300 अंक नीचे हैं ।
    • रिजर्व बैंक ने गुरुवार को यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।
    • वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक को यस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक‘ मंजूरी दी गई है ।
    • यस बैंक को उबारने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा।

    उधर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में एसोचैम के 15वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक यस बैंक को उबारने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि बैंक को उबारने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा। तीस दिन का जो समय दिया गया है, इस दौरान रिजर्व बैंक त्वरित कार्रवाई करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।