हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी येदियुरप्पा क...

    येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी को कोरोना

    Corona

    बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद अब उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। येदियुरप्पा भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में दाखिल कराये गये हैं। येदियुरप्पा ने अपने ट्वीटर पर लिखा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि मैं ठीक हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मैं अनुरोध करूंगा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं और अभी से स्वयं आइसोलेशन हो जाएं।” मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले अपनी कोरोना की जांच कराई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सिद्धारमैया सहित कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।