हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल यश अराध्या को...

    यश अराध्या को अवार्ड भारतीय मोटर स्पोटर्स के लिए नई उपलब्धि: संजय शर्मा

    Yash Aradhya Awarded for Indian Motor Sports New Achievement: Sanjay Sharma - Sach Kahoon

    ‘भारतीय मोटर स्पोटर्स नई ऊंचाइयों का लुत्फ ले रहा है: संजय शर्मा

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में मोटर स्पोर्ट्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे जेके टायर के मोटर स्पोटर्स प्रमुख संजय शर्मा ने कहा है कि बेंगलुरू के यश अराध्या को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड भारतीय मोटरस्पोटर्स के लिए नई उपलब्धि है। संजय शर्मा ने बुधवार को कहा, ‘भारतीय मोटर स्पोटर्स नई ऊंचाइयों का लुत्फ ले रहा है। पहले गौरव गिल अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले मोटर स्पोटर्स चालक बने और अब यश को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बार पुरस्कार अवार्ड से नवाजा गया है। यह भारतीय मोटर स्पोटर्स के लिए नई उपलब्धि है।

    यह हम सबके लिए गर्व का पल है

    यह देखना अच्छा लगता है कि वर्षों की मेहनत इस तरह रंग लाती है। यश काफी प्रतिभाशाली चालक हैं और यह पुरस्कार आने वाले समय में उन्हें नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा। भारत में मोटरस्पोटर्स की सर्वोच्च संस्था-एफएमएससीआई के अध्यक्ष जे पृथ्वीराज ने कहा, ‘यश की उपलब्धि से हम सब रोमांचित हैं। हमें जो पहचान मिलनी चाहिए, उसमें काफी वक्त लगा लेकिन अब गौरव गिल और यश ने उपलब्धि हासिल करते हुए नई शुरूआत की है और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हमारे कई खिलाड़ियों को कई पुरस्कार मिलेंगे। साथ ही लोग इस खेल को गम्भीरता से लेंगे और इसे मुख्य धारा का खेल माना जाने लगेगा।

    • यश के मेंटॉर और मेको मोटरस्पोटर्स के अकबर इब्राहिम ने कहा है।
    • ‘जिल्द से किसी किताब का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।
    • यह एक पुरानी कहावत है। यह बात यश पर भी लागू होती है।
    • यश जब पहली बार कार्ट में बैठा था।
    • तब उसकी हरकतें अगर किसी ने देखी होतीं तो उसे बिल्कुल नहीं लगता।
    • यह आने वाले दिनों में भारत का प्रतिभाशाली चालक बनेगा और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।