वर्ल्ड कप: 8 साल बाद पुर्तगाल-स्पेन में मैच आज,

World, Cup:, 8 Years, Later, In, Portugal, Spain

मुकाबला                                   वेन्यू                                   शुरुआत का भारतीय समय
मिस्र v/s उरुग्वे                       लुझनिकी स्टेडियम              शाम 5:30 बजे से
मोरक्को v/s ईरान                   सेंट पीटर्सबर्ग                       रात 8:30 बजे से
पुर्तगाल v/s स्पेन                    सोच्ची                                 रात 11:30 बजे से

मॉस्को।

फुटबॉल विश्व कप के दूसरे दिन शुक्रवार को 3 मुकाबले होंगे। पहला- मिस्र और उरुग्वे, दूसरा- मोरक्को और ईरान और तीसरा- पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दिलचस्प यह है कि तीसरे मैच में रियाल मैड्रिड से खेलने वाले सर्जियो रेमोस और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। रेमोस स्पेन के और रोनाल्डो पुर्तगाल के कप्तान हैं।

विश्व कप में दूसरी बार स्पेन-पुर्तगाल आमने-सामने होंंगे। 2010 विश्व कप में स्पेन और पुर्तगाल ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला था। उसमें स्पेन 1-0 से जीता था। उसके बाद आज दोनों के बीच दूसरा मैच होगा। दोनों के बीच 35 मैच हुए हैं। स्पेन ने 72 और पुर्तगाल ने 41 गोल किए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।