घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे कर्मी, अब तक 65 हजार 630 वेरीफाई

Yamunanagar News
Property Verification : जानकारी देते निगम आयुक्त आयुष सिन्हा।

31.06 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर पहले स्थान पर

  • संपत्ति सत्यापित कराने में घर-घर आ रहे निगम कर्मचारियों का सहयोग करें शहरवासी

यमुनानगर (सचकहूँ/लाजपतराय)। Property Verification: नगर निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे हुए हैं। अब तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की 65630 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 31.06 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम पहले स्थान पर है। संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जाकर शहरवासियों की संपत्तियां सत्यापित कर रहे हैं। इनके अलावा तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। यहां संपत्तियां सत्यापित करने के लिए लोगों की आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है। Yamunanagar News

निगमायुक्त आयुष सिन्हा, संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा व उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव संपत्तियां सत्यापन कार्य में जुटे निगम कर्मचारियों को समय समय पर दिशा निर्देश देकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। यदि वे यह कार्य करने में असमर्थ है तो घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति सत्यापित जरूर कराएं। स्वयं संपत्ति सत्यापित करने से उनकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। Yamunanagar News

प्रदेश के नगर निगमों में अब तक सत्यापित हुई संपत्तियों का ब्यौरा

नगर निगम :    कुल संपत्तियां –  सत्यापित –     प्रतिशत

  • यमुनानगर : 211245     –   65630     – 31.06 प्रतिशत
  • पानीपत :    177734     –   44234     – 24.88 प्रतिशत
  • पंचकुला :    101712     –   24954      – 24.53 प्रतिशत
  • गुरुग्राम :    663459     –  144265     – 21.73 प्रतिशत
  • हिसार :      153656     –   27952      – 18.19 प्रतिशत
  • मानेसर :     144387     –  25085      – 17.37 प्रतिशत
  • अंबाला :     123230    –    21398      – 17.36 प्रतिशत
  • करनाल :    168508      – 28780       – 17.07 प्रतिशत
  • रोहतक :     219019      – 36836       – 16.81 प्रतिशत
  • फरीदाबाद :  712844      -117618      – 16.49 प्रतिशत
  • सोनीपत :     192623     – 28597      – 14.84 प्रतिशत

अपनी प्रॉपर्टी आईडी ऐसे करें स्वयं सत्यापित | Yamunanagar News

उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्यौरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्यौरा दर्ज करें। यदि आपकी आईडी सही है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– दुकान से गेहूं के कट्टे चोरी करने पर दो काबू