हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    अब शरीर में चिप से होंगे सारे काम

    Microchip, Work, Body, Technique, Computer

    न्यूयॉर्क। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी थ्री स्केवर मार्केट (32एम) ने अपने कर्मियों को अपने शरीर में एक आरएफआईडी चिप लगाने का विकल्प दिया है, जिसका प्रयोग कई चीजों में किया जा सकेगा। यह चिप चावल के दाने के आकार का है, जिसे कुछ ही सेकेंड में त्वचा के नीचे अंगूठे और तर्जनी के बीच प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस चिप की मदद से कर्मचारी आॅफिस का दरवाजा खोलने, कंप्यूटर में लॉग इन करने, फोटो कॉपी मशीन का प्रयोग करने जैसे काम कर सकेंगे। यह चिप नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) प्रौद्योगिकी से लैस है। इसी तकनीक का उपयोग क्रेडिट कार्ड और मोबाइल भुगतान में भी किया जाता है।

    कई काम होंगे आसान

    32 एम के सीईओ टोड वेस्टबी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि कुछ समय बाद यह तकनीक मानकीकृत हो जाएगी, जिससे इसे अपने पासपोर्ट, सार्वजनिक परिवहन, खरीदारी के मामले में उपयोग कर सकेंगे। 32एम इसके लिए स्वीडन स्थित कंपनी बायोएक्स इंटरनेशनल के साथ साझेदारी कर रही है। कंपनी को 50 से अधिक कर्मियों के इस कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने की उम्मीद है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।