हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी को हरियाणा में माहौल खराब करने नहीं देंगे : विज

    Wont let Rahul Gandhi spoil the atmosphere in Haryana Vij

    कोरोना के चलते डिजास्टर एक्ट है लागू (Haryana)

    • 100 से ज्यादा लोग नहीं हो सकते इकट्ठा
    अनिल कक्कड़/सच कहूँ चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा हरियाणा में क्या जंगल राज है? के सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सही मायनों में राज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद आना चाहते हैं तो हजार बार हरियाणा में आएं, इस पर कोई एतराज नहीं। यदि वे पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। विज ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इससे पहले 2 बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है और उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दिया गया।

    कानून सभी के लिए एक है

    अनिल विज ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल गांधी के लिए अलग है। अगर राहुल गांधी पंजाब से जलूस लेकर आते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। विज ने कहा कि हम पीसफुल स्टेट हैं और हमें लोगों के हितों का ध्यान रखना है।

    शैलजा राजस्थान में जाकर महिलाओं की हालत देखें

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया था कि भाजपा शासित प्रदेशों में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। जिस पर जवाब देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुमारी शैलजा को राजस्थान जाकर देखना चाहिए। अत्याचार कहीं भी हो, उसकी आवाज उठानी चाहिए। मैं खुद उठाता हूँ, वो चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहां भाजपा का शासन है, चाहे राजस्थान हो, जहां कांग्रेस का शासन है। लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश तो याद आता है, लेकिन वो राजस्थान जाकर गहलोत के कान क्यों नहीं खींचते? जहां कांग्रेस का शासन है। वहां क्यों नहीं जाते? विज ने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं की जा सकती, इस चीज की राजनीति गलत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।