हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिला ने पुलि...

    महिला ने पुलिस जिप्सी में शिशु को जन्म दिया

    police gypsy

    नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस की जिप्सी में एक शिशु को जन्म दिया तथा मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। पश्चिमी दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शिवाजी विहार स्थित जनता कालोनी की रहने मिनी अपने पति सुशील कुमार और अन्य परिजनों के साथ कल रात करीब दस बजे ख्याला थाना के रघुवीर नगर पुलिस पोस्ट पहुंचे और बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है (Police Gypsy) और उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए वाहन मुहैया कराया जाए।

    पुलिस पोस्ट पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने तत्काल पुलिस जिप्सी उपलब्ध करायी। उन्होंने कहा कि महिला को पश्चिम विहार स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाते समय रास्ते में महिला ने जिप्सी में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ को फोन कर बुलाया जिसके बाद नर्स ने मां और बच्चे की जांच की। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले भी पिछले सप्ताह लॉकडाउन के बीच किदवई नगर में एक महिला ने पुलिस जिप्सी में बच्ची को जन्म दिया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।