हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home खेल राजस्थान के ख...

    राजस्थान के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखेंगे : रोहित

    Rohit-Sharmra

    अबु धाबी (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबुधाबी में मंगलवार को होने वाले मैच के लिए कहा कि उनकी टीम अगले मैच में भी जीत की लय बरकरार रखेगी। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित ने कहा, ‘हम अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और हमें उम्मीद है कि आगे भी वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों ने जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाने का प्रयास किया है आशा है कि वह आगे भी इसे जारी रखेंगे।

    हम मध्य क्रम की लाइनअप मैच के दौरान स्थिति के हिसाब से तय करते हैं। उल्लेखनीय है कि पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में मुंबई की टीम पहले स्थान पर है वहीं चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद राजस्थान की टीम पांचवे स्थान पर मौजूद है। रोहित ने कहा, ‘टीम में तीन आक्रामक बल्लेबाजों का होना सुखद था। मैं गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपता हूं।

    मैं उनसे उनकी योजनाओं को समझता हूं और उसके हिसाब से फील्डिंग लगाता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजों को प्रदर्शन करते देखना सुखद है। गौरतलब है कि मुंबई ने रविवार को शारजाह में हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था वहीं राजस्थान को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।