ट्रेक्टर, तिरंगा और किसान, मजदूर का हम सम्मान करते है: बिजेंद्र सिंह 

Ghaziabad News
Ghaziabad News

पुलिस का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: ओमपाल सिंह

  • भाजपा सरकार, किसान, मजदूर विरोधी: रामकुमार चौधरी | Ghaziabad News
  • जगह-जगह धरना, प्रदर्शन कर, पुलिस के विरोध के बावजूद भाकियू ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा, डीएम को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ रोड दुहाई के पास केएमपी पुल के नीचे से संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर और भाकियू के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। हालांकि पुलिस ने भाकियू पदाधिकारियों जगह-जगह उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। जिसकी सूचना पर किसान उग्र हो गए और मेरठ रोड, भोजपुर, मोदीनगर राज चौपला आदि जगहों पर रोड जाम कर दिया गया और मांग की गई कि जिला अध्यक्ष को रिहा किया जाए। उसके बाद पुलिस प्रशासन खुद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह को किसानों के बीच लेकर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। बिजेंद्र सिंह ने कहा ट्रेक्टर, तिरंगा और किसान, मजदूर का हम सम्मान करते है। Ghaziabad News

किसानों के शांतिपूर्ण ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा में पुलिस अवरोध पैदा कर रही है, जो गलत है। भाकियू के राष्ट्रिय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि पुलिस का  तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष  रामकुमार चौधरी ने कहा की ये सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है। उसके बाद सहमति बानी और  जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह  के नेतृत्व में दुहाई से जिला मुख्यालय तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने 72 घंटे जिला मुख्यालय पर धरना शुरू  करने का ऐलान कर दिया। पुलिस ऑफरों के जरिए  घंटों   मान मनौव्वल  की गई। लेकिन शीर्ष नेतृत्व का देश कहकर किसान धरने से नहीं हटे और लंगर शुरू कर दिया गया। Ghaziabad News

देर शाम जिला अधिकारी और डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने किसानों के साथ जिला मुख्यालय सभागार में वार्ता  की गई और राकेश शाकित से भी बात करके मामले को रफा- दफा करने की बात कही गई। उन्होंने उन्होंने जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। उसके बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों से वार्ता करते हुए सभी को आश्वासन दिया की भविष्य ऐसी समस्या पैदा नहीं होगी। जिला आश्वासन के बाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने ओमपाल सिंह, रामकुमार चौधरी, छोटे चौधरी, जय कुमार मालिक, विनीत चौधरी, सतेंद्र तेवतिया, वेदपाल मुखिया, सिंटू नेहरा, पिंटू चौधरी,पवन चौधरी, चेतन त्यागी, रामावतार त्यागी, ब्रह्मपाल चौधरी, कुलदीप त्यागी, सचिन तेवतिया, महेश यादव, राहुल सुराणा, चंद्र पहलवान, अजीत सिंह, अंसार अहमद, तैमूर, अभिषेक आदि किसानों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एमएसपी, फसलों का मुआवजा आदि दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन युवक हिरासत में