झारखंडः गोड्डा संसदीय क्षेत्र में पहली बार किन्नर करेंगे मतदान

voting

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 91404 मतदाता हैं

  • इनमें आठ लाख 23566 मतदाता गोड्डा जिले के हैं। मतदाता सूची में छह थर्ड जेंडर के भी नाम हैं।

गोड्डा (sach kahoon)। आम चुनाव- 209 के अंतिम चरण में झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 19 मई को मतदान होगा। इस लोकसभा क्षेत्र में पहली बार किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदान करेंगे। गोड्डा जिले की मतदाता सूची में पहली बार किन्नरों का नाम दर्ज हुआ है। वैसे, मतदाता सूची में नाम दर्ज होने वाले किन्नरों की संख्या अंगुली पर गिनी जा सकती है। पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में दो, गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में तीन व महागामा विधानसभा क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर वोटर वोटर हैं यानी मात्र छह।

16.91 लाख मतदाताः

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 91404 मतदाता हैं। इनमें आठ लाख 23566 मतदाता गोड्डा जिले के हैं। उपायुक्त सह जिला निर्वाचाी पदाधिकारी किरण कुमारी पासी ने बताया कि गोड्डा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ैयाहाट विधानसभा, गोड्डा एसडीओ गोड्डा विधानसभा क्षेत्र व महागामा एसडीओ महागामा विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नामित किए गए हैं।निर्वाचन आयोग ने यूपी कैडर के 51 आइएएस अफसरों को चुनाव के लिए बनाया प्रेक्षक

22 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना :

उपायुक्त ने कहा कि गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। 29 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। दो मई तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 19 मई को नामांकन होगा जबकि 23 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतगणना सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में होगी। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 2347 पोङ्क्षलग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें जरमुंडी में 300, मधुपुर में 409, देवघर में 460, पोड़ैयाहाट में 373, गोड्डा में 397 व महागामा में 408 पोलिंग स्टेशन हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।