हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल धीमी ओवर रेट ...

    धीमी ओवर रेट के लिए विराट पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

    Virat gets fined Rs 12 lakh for slow over rate

    दुबई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया जिसमें लोकेश राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब की टीम ने विराट के कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम को 97 रनों से पराजित किया। विराट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और उन्होंने मैच में डेल स्टेन, उमेश यादव और नवदीप सैनी जैसे तीन तेज गेंदबाजों को खेलाया था। पहली पारी एक घंटे 51 मिनट तक चली थी। इस सत्र में बेंगलुरु की यह पहली गलती है और धीमी ओवर रेट को लेकर आईपीएल की आचार संहिता के तहत विराट पर 12 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।