हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कानपुर में पु...

    कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे

    Vikas Dubey Killed in Encounter

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उज्जैन से कानपुर ला रही पुलिस का वाहन बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर भौंती मार्ग में पलट गया। हादसे के बाद भाग रहे विकास की पुलिस की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। उन्होने बताया कि गुरूवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हुये विकास को पुलिस अभिरक्षा में सड़क मार्ग से कानपुर ला रहा था। उसे सुबह दस बजे अदालत में पेश करना था। संचेडी क्षेत्र तक सब कुछ ठीकठाक था लेकिन बर्रा क्षेत्र में पुलिस का वह वाहन पलट गया।

    Vikas Dubey

    वाहन पलटते ही विकास ने भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस दल ने फायरिंग की। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हिस्ट्रीशीटर को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने हालांकि घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में पिछली दो जुलाई की रात को विकास और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस सिलसिले में पुलिस अब तक विकास के पांच साथियों को ढेर कर चुकी है। विकास की कल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी की गयी थी। पुलिस दल उसे लेने चार्टर प्लेन से उज्जैन गया था लेकिन वापसी में उसे सड़क मार्ग से लाने का फैसला किया गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।