हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश माल्या ने सरक...

    माल्या ने सरकार से लगायी मुकदमे बंद करने की गुहार

    Vijay Mallya

    नयी दिल्‍ली। बैंको के साथ नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर सरकार से अपना कर्ज लौटाने की पेशकश स्वीकार करने और मुकदमों को बंद करने की गुहार लगाई है। Vijay Mallya ने गुरुवार को कोरोना वायरस चुनौती से देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर बधाई देते हुए ट्वीट कर एक बार फि‍र सरकार से उस पर बकाया कर्ज के शत प्रतिशत भुगतान की पेशकश स्‍वीकार करने और उसके खिलाफ सभी मामले खत्‍म करने की विनती की है।

    Vijay Mallya ने ट्वीट कर कहा,” कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई, सरकार जितना चाहे उतने नए नोट छाप सकती है, किंतु मेरे जैसे छोटे योगदानकर्ता की पेशकश की लगातार अनदेखी की जा रही है जो सरकारी बैंकों का शत प्रतिशत कर्ज वापस करने को तैयार है। कृपया बिना शर्त मुझसे पैसे लीजिए और मेरे खिलाफ सारे मामले बंद कीजिए।” भगोड़े शराब कारोबारी माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस भी बंद हो चुकी है। माल्या भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ लंदन उच्च न्यायालय में मुकदमा हार चुका है और अब इस आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है। माल्‍या ने 31 मार्च को भी एक ट्वीट किंगफि‍शर एयरलाइंस के बैंकों से लिए गए कर्ज को शत प्रतिशत लौटाने की अपनी गुहार पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से कोरोना संकट की चुनौती के समय में विचार की अपील की थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    https://www.facebook.com/SachKahoonOfficial/videos/243108333672541/