हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    6001 मीटर ऊंचे पहाड़ देवटिब्बा पर चढ़ाई करके वरूण ने बनाया रिकॉर्ड

    Varun Mehta Climber

    लॉकडाउन में तीन महीने घर पर किया कड़ा अभ्यास

    (Varun Mehta Climber)

    सच कहूँ/इन्द्रवेश  भिवानी। हिमाचल की पीरपंजाल पर्वत शृंखला की 6001 मीटर ऊंचे देवटिब्बा पहाड़ पर पर्वतारोही वरूण महता ने चढ़ाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।(Varun Mehta Climber) बता दें कि पर्वतारोही वरूण पहले भी हिमाचल, अरूणाचल, महाराष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहाड़ों पर चढ़ाई कर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर चुके हैं। अब इससे एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए वरूण ने 21 सितंबर को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर हिमाचल की पीरपंजाल पर्वत शृंखला की 6001 मीटर ऊंचे देवटिब्बा पहाड़ पर चढ़ाई की। सोमवार को भिवानी पहुंचने पर वरूण का भव्य स्वागत किया गया तथा उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

     यदि सरकार उनकी आर्थिक मदद करे तो वे आगे भी इसी तरह मेहनत से देश का नाम चमकाते रहेंगे : वरूण

    इस मौके पर पर्वतारोही वरूण महता ने बताया कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा था, तब लॉकडाऊन के समय में भी उन्होंने बिना जिम, बिना पार्क के घर पर तीन महीने तक लगातार अभ्यास किया, ताकि वे देश का नाम पूरे विश्व पटल पर चमका सकें। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने पिछले वर्ष अफ्रीका के सबसे बड़े पहाड़ किलीमंजारों पर चढ़ाई की थी। साथ ही वरूण ने मांग की कि यदि सरकार उनकी आर्थिक मदद करे तो वे आगे भी इसी तरह मेहनत से देश का नाम चमकाते रहेंगे।

    •  वे अगले वर्ष यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ एल्ब्रूस पर चढ़ाई करेंगे।
    •  वरूण अपनी फॉर्मासिस्ट की नौकरी भी छोड़ चुके हैं।
    •  इस सफलता के पीछे उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा ।
    • जिसमें टीम लीडर दिनेश ठाकुर सहित अन्य टीम सदस्य विशाल, जानकी, रवि व सुरेश का भी विशेष सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।