लूणकरणसर जा रहे वरुण गांधी बीच रास्ते से ही लौटे

Varun Gandhi, Function, Rajasthan

लूणकरणसर (बीकानेर)। सांसद वरुण गांधी रविवार को लूणकरणसर पहुंचने से पहले ही लौट गए। वरुण को यहां एक कार्यक्रम में शामिल हाेना था, लेकिन वे वहां पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते से वापिस हो लिए। कारण बताया गया कि वरुण को बुखार है। हालांकि यह चर्चा जोरों पर रही की कार्यक्रम में लोग नहीं जुटे इसलिए वरुण लौट गए।

बीकानेर के लूणकरणसर में सांसद वरुण को राष्ट्रीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होना था। एससीएल के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में वरुण मुख्य वक्ता थे। वे यहां कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे।

 कार्यक्रम लूणकरणसर के सरदार भगत सिंह स्टेडियम में होने वाला था। तय कार्यक्रम के अनुसार वरुण को दोपहर एक बजे इस कार्यक्र में शामिल होना था। वरुण सुबह 11 बजे बीकानेर के नाल हवाई एयरपोर्ट पर उतरे।

वहां लोगों से उनका अभिवादन स्वीकार कर वे एयरपोर्ट से 11.25 बजे लूणकरणसर के लिए रवाना हुए। करीब 50 किलोमीटर की यात्रा कर वे हंसेरा गांव पहुंचे। हंसेरा में अचानक वरुण की गाड़ी बीकानेर के लिए लौट गई।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।