वंदे भारत : पाँच दिन में छह हजार भारतीय लौटे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों में फँसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत पहले पाँच दिन में छह हजार से अधिक भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। (Vande Bharat) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस मिशन के तहत 11 मई तक 31 उड़ानों में 6,037 भारतीयों को देश वापस लाया गया है। मिशन की शुरूआत 07 मई को की गयी थी।

विदेश मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ संयोजन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मिशन को अंजाम दे रहा है। मिशन के पहले चरण में 12 देशों से 14,800 भारतीयों को वापस लाने की योजना है। इसके लिए 64 उड़ानों का संचालन किया जाना है। इसमें 41 उड़ानें एयर इंडिया की और 23 एयर इंडिया एक्सप्रेस की होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts