हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home खेल यूएस ओपन चैंप...

    यूएस ओपन चैंपियन थिएम बाहर

    Dominic Thiem

    पेरिस। यूएस ओपन चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम मंगलवार को क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बड़े उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। थिएम को 12वीं सीड अर्जेंटीना के थिएम श्वार्ट्जमैन ने पांच घंटे आठ मिनट तक चले मैराथन संघर्ष में 7-6(1), 5-7, 6-7(6), 7-6(5), 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। थिएम 2018 औऱ 2019 में यहां उपविजेता रहे थे लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने इस बार यूएस ओपन चैंपियन थिएम को क्वार्टरफाइनल में मात दे दी और इस साल अपना रिकॉर्ड 20-9 पहुंच दिया। श्वार्ट्जमैन हाल ही में इटालियन ओपन में उपविजेता रहे थे। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 12 बार के विजेता स्पेन के राफेल नडाल और इटली के जानिक सिनर के बीच मैच के विजेता से होगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।