हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश केन्द्रीय मंत...

    केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव

    Union Minister Smriti Irani Corona Positive
    नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला, बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना विषाणु के संक्रमण से ग्रस्त हो गयीं हैं। श्रीमती ईरानी ने ट्वीटर पर आज शाम यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह कोरोना विषाणु के संक्रमण से ग्रस्त हो गयीं हैं। उन्होंने हाल ही उनके संपर्क में आये लोगों से अपील की है कि वे शीघ्रातिशीघ्र खुद की जांच करायें और सभी प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन करें।
    इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी का कोरोना के कारण निधन हो चुका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।