UP International Trade Show: योगी के नेतृत्व में यूपी बहुमुखी विकास का मॉडल बना: पियूष गोयल

Greater Noida
Greater Noida: योगी के नेतृत्व में यूपी बहुमुखी विकास का मॉडल बना: पियूष गोयल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ | Greater Noida

  • देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा यूपी
  • ट्रेड शो में आ रहे बॉयर्स दिखा रहे उत्‍पादों के प्रति अपनी रुचि, यह देश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा
  • यूपी सरकार की नई पॉलिसी से उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही बनेगा उत्तम प्रदेश

ग्रेटर नोएडा (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Trade Show: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटर नेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटी एस) में केंद्रीय वाणिज्‍य औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्‍तर प्रदेश जिस तरह बहुमुखी विकास का मॉडल बना है, वह देश को विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में काफी सहायक हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस ट्रेड शो की सफलता उत्‍तर प्रदेश की बढ़ती हुई ताकत को बखूबी दर्शाती है। यूपी ट्रेड शो के दौरान  ग्रेटर नोएडा स्थित  इंडिया एक्सपो सेंटर एन्ड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यहां जिस तरह बॉयर्स आ रहे हैं, और उत्पादों के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं, वह देश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। Greater Noida

केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह कौशल विकास की तरफ फोकस कर रही है, उससे प्रदेश में कुशल इंप्‍लायमेंट बढ़ रहा है, जिसका फायदा उद्यमियों को भी मिल रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह केंद्र की योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू कर रही है, वह भी अपने-आप में काफी महत्‍वपूर्ण है। कौशल विकास, ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के साथ ही स्‍मार्ट सिटीज के डेवलपमेंट पर भी प्रदेश सरकार जिस तरह फोकस कर रही है, उससे प्रदेश, देश की शान बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री के द्वारा इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों से संवाद कायम किया और आयोजन के जरिए प्राप्त हो रहे अवसरों को लेकर भी चर्चा की। Greater Noida

उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही उत्तम प्रदेश बनेगा: राकेश सचान

  • प्रदेश   2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगा

उत्तर प्रदेश सरकार के माइक्रो, स्‍मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, खादी एंड विलेज इंडस्‍ट्रीज, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल विभाग के  मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में आज जिस तरह का माहौल है, उससे निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 2017 में जहां केवल 88 हजार करोड़ का एक्‍सपोर्ट होता था, आज यह एक्‍सपोर्ट दोगुना से ज्यादा बढ़ चुका है। उन्होंने कहा आने वाले दो वर्षों में एक्‍सपोर्ट 3 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्‍य सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा यह एक्‍सपोर्ट एमएसएमई के साथ ही ओडीओपी के माध्‍यम से आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्‍व में हर स्‍तर पर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो, इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, रेल कनेक्टिविटी की बात हो या फिर नए एयरपोर्ट की बात हो। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश सरकार ने विभिन्‍न सेक्‍टरों के लिए जो पॉलिसी बनाई हैं, निश्चित तौर पर उससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और उत्‍तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही उत्तम प्रदेश बनेगा और 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगा। Greater Noida

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय अविष्कार अभियान परीक्षा का हुआ आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here