हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश शोपियां में स...

    शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

    Two terrorists killed in encounter with security forces in Shopian
    श्रीनगर l जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आज तड़के शोपियां के सुगू इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी निकास मार्गों को सील कर घर-घर में तलाशी ली। सुरक्षा बल के जवान जब गांव में लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इसके साथ ही दो सप्ताह के दौरान विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गये अतंकवादियों की संख्या 24 हो गयी है। इस बीच किसी भी किस्म के विरोध- प्रदर्शन को रोकने के लिए निकटवर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। किसी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।