हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुलगाम में सु...

    कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

    Encounter with Security Forces

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आज तड़के कुलगाम के निपोरा इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

    Encounter

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब गांव में लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के करीब 16 आतंकवादी मारे गये हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।