हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पेड़ से टकराई ...

    पेड़ से टकराई कार, पीयू के दो छात्राओं की मौत

    Student, Death, Car Accident, Injured, Collision, Tree, Punjab

    चार छात्र गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहर में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के एक छात्र सहित दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना सेक्टर 19/27 के लाइट प्वाइंट पर हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    चंडीगढ़ में मंगलवार देर रात छह विद्यार्थी एक स्विफ्ट डिजायर कार में जा रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। उनकी कार सेक्टर 19/27 के पास पहुंची तो कार चला रहे युवक का उस पर से नियंत्रण समाप्त हो गया और कार एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार सभी विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां बुधवार दोपहर बाद दो युवकों की मौत हो गई। मारे गए छात्रों की पहचान सेक्टर सात निवासी राजन के रूप में हुई है। वह पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में एमकॉम का स्टूडेंट था। दूसरे की पहचान नयागांव निवासी सुरिंदर के रूप में हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।