हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एक किलो हेरोइ...

    एक किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    HEROINE

    पुलिस अब तक पकड़ चुकी है 25 किलो हेरोइन | Drugs Supplier

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। सीआईए स्टाफ अमृतसर देहात और थाना घरिंडा की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान (Drugs Supplier) एक किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। तस्करों के नाम लवप्रीत और गुरप्रीत है। पिछले एक पखवाड़े के दौरान देहात पुलिस ने लगभग 25 किलोग्राम हेरोइन को बरामद किया है। इनमें से एक तस्कर शमशेर सिंह शेरा से 23 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद कर देहात पुलिस ने पाकिस्तान और भारतीय तस्करों के बीच का नेक्सस तोड़ने में सफलता पाई थी।

    पाकिस्तान देश की अंखडता को नुकसान पहुंचाने की रच रहा साजिश | Drugs Supplier

    एसएसपी बिक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि एक किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी सीमावर्ती गांव महावा के बाहर आरोपियों गुरप्रीत व लवप्रीत से की गई है। उन्होंने कहा कि हेरोइन की कई खेप में हथियार भी मिल रहे हैं। सीमा पार से हेरोइन के साथ-साथ हथियारों की तस्करी से स्पष्ट है कि पाकिस्तान सीमावर्ती गांवों के युवकों को बरगला कर देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा है।

    पुलिस बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर कर रही काम | Drugs Supplier

    • देहात पुलिस के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान का 102 किलोमीटर का इंटरनेशनल बॉर्डर है।
    • पुलिस बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी मिल कर काम कर रही है।
    • देहात पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में नाके की संख्या बढ़ा दी है।
    • पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाले हथियारों को बरामद करने के लिए लोगों को साथ जोड़ रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।