हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोरोना पॉजिटि...

    कोरोना पॉजिटिव महिला सहित दो लोगों की मौत

    Corona XE Variant

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। जिला में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव एक महिला सहित दो लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें महिला जहां गांव मिलकपुर की निवासी थी तो बुजुर्ग शहर की कृष्णा कालोनी का निवासी था। उक्त बुजुर्ग की मौत रोहतक पीजीआई में वीरवार को ही हो चुकी है, इसलिए उनका अंतिम संस्कार रोहतक में ही कर दिया गया। वहीं महिला की मौत शु्रक्रवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में हुई है। इसलिए उनका अंतिम संस्कार हिसार में किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।