हरियाणा में कोरोना संक्रमण के दो और मामले, कुल संख्या पहुंची 184

Corona-in-Haryana

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के फरीदाबाद दो नये मामले आने के बाद राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर 184 हो गये हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 39 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय 143 मामले हैं। (Corona in Haryana) राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 26184 तक पहुंच गया है जिनमें से 11102 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15082 निगरानी में हैं।

राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर इस समय 1143 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं

अब तक 5210 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 3681 नेगेटिव तथा कुल 184 पॉजिटिव पाये गये। 1345 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 184 पॉजिटिव मरीजों में से 39 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

बुलेटिन के अनुसार 184 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं। इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक मामला है। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, आठ बिहार,

  • छह महाराष्ट्र, सात तमिलनाडू, पांच केरल
  • चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन
  • तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो
  • पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक मामला शामिल है।
  • कोरोना के फरीदाबाद से आज दो मामले सामने आये।
  • राज्य में अब नूंह में 45, गुरूग्राम में 32, फरीदाबाद 33
  • पलवल में 29, अम्बाला में सात, करनाल छह, पंचकूला पांच
  • पानीपत और सिरसा चार-चार, सोनीपत और यमुनानगर तीन-तीन
  • भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो
  • चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 16, फरीदाबाद आठ, पानीपत में चार, करनाल तीन, अम्बाला और पंचकूला दो-दो, भिवानी, हिसार, पलवल और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है। लेकिन इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा मूल के एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।