हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेन के नीचे...

    ट्रेन के नीचे आने से दो की मौत

    Suicide

    बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। बिछवाल थाना क्षेत्र में दो युवकों की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवकों के शव पट्टरियों पर कटे हुए मिले। शव देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने तुरंत पुलिस पहुंची। शवों को सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई आनंद कुमार के अनुसार करणी औद्योगिक क्षेत्र के पास रेल पट्टरियों पर दो युवकों के शव मिले हैं।

    पटरियों पर बैठकर पी रहे थे शराब

    युवकों की पहचान महेश कुमार और पटेश्वर के रूप में हुई है। दोनों युवक गया, बिहार के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से एक फैक्ट्री में काम करते थे। युवकों की पहचान उनके पहने कपड़ों तथा मोबाइल फोन से हुई है। दोनों गत शाम को घूमते हुए रेल पट्टरियों पर चले गए थे। वहीं पट्टरियों पर बैठकर शराब पी रहे थे कि अचानक ट्रेन के आने से दोनों चपेट मेें आ गए और दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले की मर्ग दर्ज की गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।