यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत, 23 घायल

Killed, Bus Accident, Yamuna Expressway

ग्रेटर नोएडा (वार्ता):

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर इलाके में रोडवेज की एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गयी जिसमें बस सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सुनीति सिंह ने बताया कि कल देर रात औरैया डिपो की बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी। बस जैसे ही बलारपुर अंडरपास के नजदीक पहुंची तो अचानक बस हाईवे पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए अंडरपास से नीचे गिर गयी।

अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सागर और रामकिशन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बस चलाते समय संभवत: बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।