हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More

    चीन में भूकंप से दो लोगों की मौत, 13 घायल

    Earthquake in China

    कुनमिंग। चीन के युन्नान प्रांत के किआओजिया काउंटी में भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गये एवं एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राहत एवं बचाव दल, अग्निशमन और आपातकाल प्रतिक्रिया दल भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गये हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 थी और और यह सोमवार को 2147 बजे आया। भूकंप के झटके हुइजे काउंटी के कुजिंग शहर, झाओतोंग, शुआन्वेई शहरों और चुशियोगं यी स्वायत्त प्रांत में महसूस किये गये।

    Earthquake in China

    • भूकंप का केंद्र सतह सेआठ किलोमीटर की गहराई में था।
    • किआओजिया काउंटी की सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए 16 बस्तियों में बचाव दल भेजे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।