65 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए दो युवकों को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए युवकों की पहचान मुख्तयार सिंह निवासी पीरांवाली ढाणी व मनदीप सिंह उर्फ मुन्ना निवासी कुलां के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में एचसी मेजर व जिले सिंह की टीम ने भूना रोड बाई पास पर एक गाड़ी को रोककर उसमें सवार युवक की तलाशी ली तो युवक की पैंट की जेब से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस पर पुलिस ने गाड़ी सवार युवक मुख्तयार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

हेरोइन दिल्ली से किसी नाइजीरियन से ली थी

पुलिस के पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोईन दिल्ली से किसी नाइजीरियन से लेकर आया था और इसको पंजाब मे लेकर जाना था। एक अन्य मामले में एएसआई टेकचन्द के नेतृत्व में गठित टीम टोहाना रोड, भूना अनाजमण्डी के गेट पर गश्त के दौरान युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का अदालत द्वारा पुलिस रिमाण्ड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts