मित्रता और नैतिकता के द्वंद्व में सत्य की जीत होती है: सुशील कुमार    

Ghaziabad
Ghaziabad मित्रता और नैतिकता के द्वंद्व में सत्य की जीत होती है: सुशील कुमार    

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी  शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 के छात्रों द्वारा हिंदी साहित्य के पुरोधा मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी ‘पंच-परमेश्वर’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह जानकारी स्कूल प्रवक्ता नेहा चौधरी और पूर्णिमा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि  न्याय, सत्य और नैतिक मूल्यों की इस प्रेरक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुशील कुमार और इंडिया फॉर चिल्ड्रन के उपनिदेशक अनिल पांडेय  रहे।

उन्होंने कहा कि मंचन प्रस्तुति का  यह संदेश है कि  मित्रता और नैतिकता के द्वंद्व में सत्य की जीत  होती  है। जोकि बिलकुल सत्य है।  अतिथियों का स्वागत स्कूल की एग्जीक्यूटिव हेड सुजैन होम्स ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों को मोबाइल से दूरी बनाकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का सुझाव दिया और शिक्षा सत्र 2024-25 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ‘पंच-परमेश्वर’ की प्रस्तुति में दिखाया गया कि कैसे मित्रता और नैतिकता के द्वंद्व में अंततः सत्य की विजय होती है। छात्रों की अभिनय प्रतिभा और गायन कौशल ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। यह प्रस्तुति न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रही।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मंजुला सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के नाटकों की सामाजिक प्रासंगिकता पर बल दिया।