हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक चालक व ख...

    ट्रक चालक व खलासी लिये रिमांड पर

    police

    मिर्च की आड़ में ट्रक में भरा 1.60 क्विंटल पोस्त जब्त करने का मामला

    संगरिया, सच कहूँ न्यूज। Rajasthan News Aaj Ki Taza Khabar: जिले की संगरिया पुलिस की ओर से मिर्च की आड़ में ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 60 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त करने के मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड मंजूर करवाया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से डोडा पोस्त की तस्करी के संबंध में पड़ताल करेगी।

    अभी तक की पूछताछ में आरोपी बोहड़ सिंह (29) पुत्र मुख्त्यार सिंह उर्फ मुखा मजहबी सिख व जगतार सिंह (22) पुत्र बलदेव सिंह जटसिख निवासी काले की ईथाड़ पीएस आरिफके जिला फिरोजपुर पंजाब ने बताया है कि वे करीब छह लाख रुपए की कीमत का पोस्त मध्यप्रदेश से ट्रक में भरकर पंजाब ले जा रहे थे। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक में मध्यप्रदेश से किसने इतनी भारी मात्रा में पोस्त लोड करवाया और पंजाब में कहां व किसे सप्लाई दी जानी थी। मामले की जांच तलवाड़ा झील थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार कर रहे हैं।