टोहाना की साध-संगत ने धूमधाम से मनाया अवतार माह

Published On

 दर्जनों गरीब परिवारों को बांटा एक महीने का राशन

सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल टोहाना। टोहाना ब्लॉक की साध-संगत ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर साध-संगत ने दर्जनों गरीब परिवारों को 1 महीने का राशन भी वितरित किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास नरेंद्र इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर व साध-संगत को जन्म माह की बधाई देते हुए की। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए कविराज भाइयों ने शब्द गाकर पूजनीय परम पिता जी के जन्म माह का गुणगान किया।

प्रेमी मा. त्रिलोक इन्सां ने पवित्र ग्रंथ में से संत-महापुरुषों के लिखे हुए वचन साध- संगत को पढ़कर सुनाएं। जिम्मेवार रामपाल इन्सां ने साध-संगत को सन्तों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सतगुर की महिमा व उनके द्वारा किए गए समाजहित कार्यों के बारे विस्तार से बताया। इस नामचर्चा में टोहाना शहर के गणमान्य लोगों में टोहाना शहर से पार्षद रामकुमार सैनी, पार्षद राजपाल सैनी, पार्षद राजू ठकराल, अशोक गर्ग (प्रतिनिधि), संजय सपड़ा (प्रतिनिधि), पार्षद पम्मी सपड़ा, पार्षद अजय कुमार व अग्रवाल सभा सहसचिव अनिल कुमार व रजनीश जैन मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts