टीपू वास्तव में हत्यारा और बलात्कारी था: हेगड़े

Tipu, Killer, Rapist, Anant Kumar Hegde, Narendra Modi, BJP

बेंगलुरु: नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कर्नाटक सरकार को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें टीपू जयंती के प्रोग्राम्स में शामिल ना किया जाए। हेगड़े के मुताबिक- टीपू वास्तव में हत्यारा और बलात्कारी था। हेगड़े स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री में राज्यमंत्री हैं। बहरहाल, हेगड़े के लेटर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा- वो सरकार में मंत्री हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

कौन था टीपू सुल्तान?

टीपू 18वीं सदी में मैसूर का राजा था। उसके पिता का नाम हैदर अली था। कुछ इतिहासकार उसे ‘टाइगर ऑफ मैसूर’ भी कहते हैं। उसका पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान साहब था। दावा किया जाता है कि टीपू ही भारत में पहली बार रॉकेट टेक्नोलॉजी लाया।  ब्रिटिश कंपनी ईस्ट इंडिया से उसका विवाद 1799 तक चलता रहा। इसी साल उसकी मौत भी हुई थी। 1750 से 1799 तक वो मैसूर पर राज करता रहा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।