हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 56 किलो चूराप...

    56 किलो चूरापोस्त के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

    Three women arrested with 56 kg of sawdust

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने तीन महिलाओं को 56 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इन महिलाओं को कल बस स्टैंड के निकट गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं राजस्थान के भरतपुर से हैं। उन्होंने बताया कि यह महिलाएं भीलवाड़ा से चूरापोस्त लाती थीं और पंजाब में इसकी तस्करी करती थीं।

    इनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। पुलिस के अनुसार यह बसों में ही यात्रा करती थीं और किसी बच्चे को साथ रखती थीं क्योंकि आम तौर पर बस यात्रियों खासकर बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं पर कोई जल्दी शक नहीं करता। पुलिस ने इनके खिलाफ मादक पदार्थ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा पूछताछ व जांच जारी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।