हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत , दो घायल

    Road Accident

    लाखनमाजरा-गोहाना रोड पर गाँव चिडी के पास हुई दुर्घटना| Road Accident

    • एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल
    • घायलों को ईलाज के लिए पीजीआई में कराया भर्ती

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। लाखनमाजरा गोहाना रोड पर गाँव चिड़ी के टाटा मैजिक, ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर (Road Accident) से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार लाखन माजरा गोहाना रोड पर चिड़ी नहर के पास एक ट्रक यूपी नंबर व टाटा मैजिक व एक बाइक आपस में टकरा गए। ट्रक और टाटा मैजिक गाड़ी की आमने-सामने की टक्?कर में बाइक सवार भी चपेट में आ गए। हादसा इतना खतरनाक था कि टाटा मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर हर ओर खून बिखर गया तो वहीं तीन शव सड़क पर पड़े देख लोग सिहर गए।

    ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला | Road Accident

    • वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। बताया जा रहा है
    • तीनों मृतक शामली के हैं और वो कलानौर के क्षेत्र में अपने किसी परिचित के यहां आए थे।
    • तीनों मृतक टाटा मैजिक में आगे बैठे थे और पीछे एक महिला और भैंस की कटड़ी भी थी।
    • हादसे में कटड़ी की भी मौत हो गई तो महिला और बाइक सवार दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है।
    • इसी बीच सूचना मिलने पर लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
    • पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
    • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।