हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश गोण्डा सड़क द...

    गोण्डा सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मृत्यु

    Road Accident

    गोण्डा 14 नवंबर (वार्ता )

    उत्तर प्रदेश में गोण्डा के वजीरगंज क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार भाई बहन समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फैजाबाद से कार सवार योगेंद्र (58), अवधेश (38) और साधना (35) मनकापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में चंदापुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से उनकी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में अवधेश तथा साधना भाई-बहन थे। मौके पर पहुंची पुलिल ने कार के अन्दर फंसे शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।