बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

खानपुर: भगवान ने मुझे ऐसा दर्द दे दिया है, जिसको मरते दम तक नहीं भूलूंगा। होनी की इस अनहोनी ने वह कर दिखाया जो किसी भी इंसान के साथ नहीं हो। बेटे के कंधे पर पहले मेरी अर्थी जानी चाहिए थी, लेकिन यहां सबकुछ उल्टा हो गया। इससे बड़ा दुख दुनिया में कुछ नहीं हो सकता।

यह बात फफकते हुए मृतक के पिता ने बताई। हालात ऐसे बने कि उनके आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और सही तरीके से बोल तक नहीं पा रहे हैं। बुधवार को सोेजपुर पंचायत के जगदीशपुरा गांव में बिजली गिरने के कारण एक परिवार परिवार के तीन लोगों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। इस परिवार के चार सदस्यों में से केवल एक बेटा कौशल जीवित बचा है।

मौत की खबर मिली मानो जैसे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो

मृतक योगेंद्र के माता-पिता उसके साथ ही रहते थे। जब बेटे, बहू व पोते की मौत की खबर मिली मानो जैसे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो। मौत की बात सुनकर वे बेहोश हो गए। दूसरे परिजनों ने उन्हें संभाला। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे योगेंद्र का बड़ा बेटा कौशल बचा है। दादा-दादी अपने पोते को सीने से लगाकर लगातार रोते रहे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author