हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पंजाब की लॉटर...

    पंजाब की लॉटरी के अंको पर सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार

    arrested

    सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को जब्त (arrested)

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब (arrested) की लॉटरी के अंकों के आधार पर सट्टा लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब के बठिंडा शहर के रहने वाले है। इनमें शानप्रीत (35) निवासी गंगाराम वाली गली, सिरकी बाजार वार्ड नंबर 24, आकाश (25) निवासी अग्रवाल गली, वार्ड नंबर 30, सिरकी बाजार और पंकज (33) निवासी गली नंबर 3, वार्ड नंबर 8, गणेशा बस्ती बठिंडा है। तलाशी लेने पर इनके पास एक रजिस्टर मिला, जिसमें पंजाब की विभिन्न लॉटरी के नंबर तथा उन पर लगाए गए सट्टे की रकम लिखी हुई थीं। रजिस्टर में 63 हजार 750 रूपए के सट्टे का हिसाब किताब मिला।

    • इनके कब्जे से मोबाइल फोन के अलावा केलकुलेटर और 14 हजार रुपए बरामद किए गए है।
    •  तीनों आल्टो कार में सवार सालासर से वापस पंजाब जा रहे थे।
    • मेगा हाईवे पर बिसरासर के पास कार रोककर मोबाइल फोन पर पंजाब की लॉटरी के अंकों के आधार पर सट्टेबाजी कर रहे थे।
    •  सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को जब्त कर लिया गया।
    • इस मामले में बाद में तीनों की जमानत हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।