हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Gold Looting : बाइक सवार तीन बदमाश एक किलो सोना लूटकर फरार

    Gold-theft

    गिल रोड स्थित गोबिंद ज्वैलरी शॉप की घटना (Gold Looting)

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश एक ज्वैलरी शॉप से एक किलो सोना लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। (Gold Looting ) घटना गिल रोड स्थित गोबिंद ज्वैलरी शॉप की है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार हो तीन युवक आए और हथियारों के बल पर यहां से एक किलो सोना लूटकर फरार हो गए। घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    सूत्रों के अनुसार शुरूआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। दरअसल, लुधियाना में ज्वैलरी शॉप्स को निशाना बनाने वाले लुटेरे सरगर्म हैं। इससे पहले 29 जनवरी को व्यस्त घुमारमंडी के पर्ल पैलेस स्थित वीके ज्वेलर्स में बुधवार में दिनदहाड़े लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। दोपहर करीब 3 बजे फॉर्च्यूनर कार से आए चार आरोपियों ने पिस्टल दिखा ज्वैलरी शॉप के मालिक व नौकर को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपए के गहने लूट लिए थे। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।