हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब श्री मुक्तसर ...

    श्री मुक्तसर साहब : बस और मोटरसाईकिल की टक्कर में तीन की मौत

    Road Accident

    कोटकपूरा रोड स्थित गांव चड़ेवान के पास हुआ हादसा | Road  Accident

    श्री मुक्तसर साहब(सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। कोटकपूरा रोड स्थित  गांव चड़ेवान के पास मोटरसाईकिल व बस की (Road  Accident) हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बस का भी अगला हिस्सा हादसाग्रस्त हो गया। मृतकों को सिविल अस्पताल में लाया गया है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मुक्तसर के गांव मौड़ का निवासी बलराज सिंह जो कि अनाज मंडी में ही एक आढ़ति के पास काम करता है।

    वह दो प्रवासी मजदूरों के साथ झबेलवाली गांव की तरफ जा रहा था। गांव चड़ेवान के पास उनकी मोटरसाईकिल सामने से आ रही बस के साथ टकरा गई। टक्कर के बाद बस भी सड़क के साथ खड़े पेड़ को तोड़ते हुई खेतों में जा घुसी। इस टक्कर के दौरान बलराज सिंह और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

    बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज | Road  Accident

    इलाज दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना सदर के प्रमुख परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से मृतक के पुत्र के बयानों पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।