हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से तीन की मौत, चार घायल

    Pakistan News
    सांकेतिक फोटो

    बीजिंग। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार लगभग रात 12 बजकर 46 मिनट पर एंडा शहर में स्थित रासायनिक संयंत्र में हुआ। विस्फोट के बाद संयंत्र में आग लग गई, जिसे उस दिन सुबह तक बुझाया नहीं जा सका। प्रारंभिक रिपोर्टों में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई थी जबकि दो लोग लापता बताये गये थे। आज सुबह लापता लोगों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गयी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय की एक टास्क फोर्स ने विस्फोट के स्थल की जांच करनी शुरू कर दी है ताकि पर्यावरण में कोई खतरनाक रासायनिक पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।