तीन लड़कियां जिंदा जली, दो गंभीर रूप से घायल

Fire in PG girls

 चंडीगढ़ : गर्ल्स पीजी में लगी भयानक आग

(Fire in PG girls)

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। शहर के सेक्टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्स पीजी में आग लग गई। इस हादसे में तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। (Fire in PG girls) वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, प्राची और मुस्कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है

बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी।

  • जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • मरने वाली लड़की मुस्कान हरियाणा के हिसार, रिया पंजाब के कपूरथला और प्राची पंजाब के कोटकपूरा की रहने वाली थी।
  • लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
  • प्राची व मुस्कान एसडी कालेज में एमकॉम की छात्राएं थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।